स्मृति संकल्प यात्रा के डेढ़ वर्ष पूरे होने पर देश के अलग–अलग हिस्सों में कार्यक्रम

पिछले वर्ष 23 मार्च को भगत सिंह और उनके साथियों के 75 शहादत वर्ष के आरम्भ पर शुरू की गई स्मृति संकल्प यात्रा के तहत देश के विभिन्न क्रान्तिकारी संगठन पिछले डेढ़ वर्षों से भगत सिंह के उस सन्देश पर अमल कर रहे हैं जो उन्होंने जेल की कालकोठरी से नौजवानों को दिया था कि छात्रों और नौजवानों को जरूरत है कि वे क्रान्ति की अलख लेकर गाँव–गाँव, कारखाना–कारखाना, शहर–शहर, गन्दी झोपड़ियों तक जाएँ। इस अभियान के दौरान इन जनसंगठनों ने जो भी जनकार्रवाइयाँ की हम उसका एक संक्षिप्त ब्यौरा देते रहे हैं और इस बार भी यहाँ दे रहे हैं। जिन इलाकों में अभियान की टोलियों ने मुहिम चलाई उनमें उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़; पंजाब में जालंधर, लुधियाना आदि जैसे शहर और साथ ही दिल्ली समेत पूरा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र भी शामिल है। इनमें से कुछ स्थानों की अभियान सम्बन्धी रिपोर्टें हम यहाँ प्रकाशित कर रहे हैं।

 

आह्वान कैम्‍पस टाइम्‍स, जुलाई-सितम्‍बर 2006