फासीवाद की चुनौती में वैकल्पिक मीडिया की अहम भूमिका होगी
रामवीर सिंह, रोहतक, हरियाणा
मौजूदा दौर में जिस किस्म से मजदूरों, छात्रों, किसानों और नौकरीपेशा लोगों पर ये सरकार चौतरफा हमला कर रही है इस काम में मुख्य धारा की मीडिया और सोशल मीडिया के जरिये ये फासीवादी जनता को भरमा रहे हैं। यह होना भी है क्योंकि भाजपा को सबसे ज़्यादा चन्दा देने वाले बड़े पूँजीपति भी मीडिया को चलाते हैं और ये पूरी तरह इनके हाथ में दस्तानों की तरह काम कर रहे हैं। ऐसे में जनता को उनके सही मुद्दों पर एकजुट और संगठित करने के लिए हमें जनता के सहयोग से चलने वाली मीडिया की बेहद ज़रूरत है और इस मकसद में आह्वान एक बेहद सकारात्मक भूमिका निभा रही है। इस क्रम में आपको और निरन्तरता से फासीवाद विरोधी साहित्य भी छापना चाहिए। जर्मनी और इटली में फासीवाद विरोधी आन्दोलन के सबक को भी पाठकों तक पहुँचाना होगा। साथ ही, फासीवाद के खिलाफ हमें देश की सभी इंसाफ़पसन्द ताकतों को एकजुट करने का आह्वान भी करना होगा।
मुक्तिकामी छात्रों-युवाओं का आह्वान,जुलाई-दिसम्बर 2018






