नवप्रवेशी छात्रों की सहायता के लिए लगाये जा रहे हैं ‘दिशा हेल्प डेस्क’

नये सत्र की शुरुआत के साथ ही देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में दिशा छात्र संगठन की ओर से ‘दिशा हेल्प डेस्क’ लगाया गया। गोरखपुर विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय और जेएनयू में दिशा हेल्प डेस्क के ज़रिये बहुत से नवप्रवेशी छात्रों तक प्रवेश सम्बन्धी सूचनाएँ पहुँचाने के साथ उनको आज के दौर के हालात से परिचित कराया गया। हेल्प डेस्क पर मौजूद दिशा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश करने के साथ ही किसी युवा के एक ज़िम्मेदार नागरिक जीवन की औपचारिक तौर पर शुरुआत हो जाती है। ऐसे में विश्वविद्यालय के अनुभव को केवल क़िताब का रट्टा मारकर करियर की दौड़ में लग जाने के दृष्टिकोण से नहीं देखना चाहिए बल्कि सामाजिक परिस्थितियों का ज्ञान हासिल करके, उसमें हस्तक्षेप के लिए भी कमर कस लेनी चाहिए।

मुक्तिकामी छात्रों-युवाओं का आह्वान, सितम्बर-अक्टूबर 2023