दिल्ली में ब्लू लाइन बसों के कहर के ख़िलाफ़ नौजवान भारत सभा और दिशा छात्र संगठन का पर्चा वितरण
दिल्ली में पिछले लम्बे समय से जारी ब्लू लाइन बसेां के कहर के ख़िलाफ़ नौजवान भारत सभा और दिशा छात्र संगठन ने एक पर्चा वितरण किया। इस पर्चे में बताया गया था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद दिल्ली सरकार ब्लू लाइन बसों को हटाने का उपक्रम शुरू क्यों नहीं कर रही है। इसका कारण यह है कि अधिकांश ब्लू लाइन बसें भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की हैं, साथ ही कई बसें नौकरशाहों और पुलिस अफ़सरों की भी हैं। ये नेता-नौकरशाह एक निश्चित रकम के बदले अपनी बसें ठेकेदारों को ठेके पर चलाने के लिए दे देते हैं, जो फ़िर से अपनी बस एक चालक और एक कण्डक्टर को ठेके पर दे देते हैं। ये चालक और कण्डक्टर फ़िर अपनी बस को मनचाहे तरीके से चलाते हैं और फ़िर दुघटनाएँ होती हैं। इस पर्चे का जनता पर व्यापक प्रभाव पड़ा और इसके बाद ब्लू लाइन बस विरोधी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए एक बैठक भी की गयी।
मुक्तिकामी छात्रों-युवाओं का आह्वान, जनवरी-मार्च 2008






