ओडिसियस एलाइटिस की कविता
जब तक कि चेतना पदार्थ में वापस नहीं लौटती
हमें दोहराते रहना होगा
कि दुनिया में कोई छोटे और बड़े कवि नहीं – सिर्फ़ मनुष्य हैं,
कुछ ऐसे जो कविताएँ ऐसे लिखते हैं
जैसे वे पैसा कमाते हैं
या वेश्याओं के साथ सोते हैं
और कुछ ऐसे मनुष्य, जो ऐसे लिखते हैं
जैसे प्रेम के चाकू ने उनका दिल चीर दिया हो।
मुक्तिकामी छात्रों-युवाओं का आह्वान, मई-अक्टूबर 2015






